ब्रेस्ट कैंसर (स्तन का कैंसर)

• ब्रेस्ट कैंसर (स्तन का कैंसर) कोई मौत की सजा नहीं है। ऐसी कई महिलाएं, जिनमें ब्रेस्ट कैंसर के शुरुआती चरण में उसका निदान हो गया होता है, वे आगे जा कर अपना पूरा जीवन का स्वस्थ रह कर आनंद लें सकती हैं।

• ब्रेस्ट कैंसर के निदान किया गया हो वैसी प्रत्येक महिला की स्थिति अलग होती है। आप एक अद्वितीय व्यक्ति हैं इतना ही नहीं, लेकिन आपके कैंसर का रूप (अध्याय ७ देखें), आपके उपचार के विकल्प (अध्याय ९ देखें), और आपकी बीमारी के परिणाम की भविष्यवाणी या उपचार के बाद आपकी भविष्य की स्थिति (अध्याय 8 देखें), या सब भी उतने ही अनोखे होते हैं।

• ब्रेस्ट कैंसर को कैसे रोका जाए (अध्याय ३ देखें), उसका शीघ्र निदान कैसे करें (अध्याय ४ और ५ देखें), और अधिक प्रभावशाली रुप से उसका इलाज कैसे करें (अध्याय ९ देखें), इन सब के बारे में हर दिन कुछ न कुछ नया खोजा जाता है। आप अपने खुद के उपचार में एक सक्रिय भूमिका निभा सकते हैं।

• आप अकेले नहीं हैं। आज यूनाइटेड स्टेट्स (अमेरिका) में बीस लाख से अधिक महिलाएं ब्रेस्ट कैंसर से ठीक हो गई हैं। दूसरे देशों में ऐसे कितने लोग हैं यह हमें पता नहीं है, क्योंकि कई लोग आंकड़े नहीं रखते हैं, लेकिन आप जिस स्थिति में हैं, वहां से गुजर चुका हो वैसा निश्चित रूप से कोई और है। कई शुभचिंतक, आपकी इस यात्रा में, आपको खुशी से समर्थन सुर मदद करते हैं। देश में हजारों समुदाय और योजनाएं आपका समर्थन करती हैं, और संभव है कि उन में से कुछ आपके निकट में ही हैं।

READY WHEN YOU ARE

Need to see a doctor?

Start with the care that feels right for you.

▣ Book an appointment